लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नव वर्ष पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में शोभायात्रा का आयोजन

PRIYANKA THAKUR | 3 अप्रैल 2022 at 2:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / वीरेंद्र बन्याल, ऊना

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा “नव वर्ष सम्मत 2079″पर शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की जानकारी खंड संघ चालक चौकीमन्यार जगदीश धीमान ने दी। उन्होंने कहा कि इस शोभा यात्रा का आरंभ आज रविवार को प्रातः 10:00 बजे चक्कसरांय (मंडल अम्ब) से किया गया। यह शोभायात्रा जुबेहड, सूरी, सोहारी, भलौण, जोल, चौकीमन्यार, बडूही,टकारलासे होती हुई दोपहर 2:00 बजे वेहड जसंवा में संपन्न हुई।

उन्होंने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हिंदू नव वर्ष पर इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करता है। इस शोभायात्रा में संघ के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय व जय श्री राम के नारे लगाए। अयोध्या में हो रहे राम मंदिर के निर्माण पर भी अपने विचार व्यक्त किए। इस शोभायात्रा में गाड़ियों व मोटरसाइकिल के काफिले सहित संघ के लगभग 300 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उप तहसील जोल का बाजार “भारत माता की जय” “जय श्री राम” के नारों से गुंजायमान हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस शोभायात्रा में खंड कार्यवाहक पुष्पेंद्र सिंह, सह खंड कार्यवाहक रमेश कुमार, खंड शारीरिक प्रमुख अशीष कुमार, खंड बौद्धिक प्रमुख कृष सिंह, ग्राम पंचायत प्रधान जुबेहड शिवकुमार एवं सैकड़ों कार्यकर्ता रैली में उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]