रावी नदी में मिंजर विसर्जन के साथ संपन्न हुआ ऐतिहासिक मेला

ByPRIYANKA THAKUR

Aug 2, 2021

HNN / चंबा

ऐतिहासिक मिंजर मेला रावी नदी में मिंजर विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। इससे पहले अखंड चंडी महल से एक शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई चम्बा  के विधायक पवन नैयर ने की।  शोभायात्रा अखंड चंडी  परिसर  से शुरू हुई और बाजार से होते हुए रावी नदी के किनारे मंजरी गार्डन पहुंची। यहां  कुंजड़ी मल्हार गायन का आयोजन किया गया।

इसके बाद पारंपरिक रस्मों के तहत पूजा-अर्चना की गई। मिंजर को एक नारियल से बांधकर रावी नदी में विसर्जित किया गया। कोरोना वायरस संक्रमण से एहतियातन  इस दौरान बाजार बंद रहा।  इसके लिए प्रशासन ने पहले ही आदेश जारी कर दिए थे।  शोभायात्रा निर्धारित कॉविड  प्रोटोकॉल का पालन करते हुए   शारीरिक दूरी, और मास्क व सैनिटाइजर के उपयोग के साथ पूरी हुई।

The short URL is: