लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश ओलंपिक्स संघ के अध्यक्ष चुने जाने पर वीरेंद्र कंवर को खेल संघों ने दी बधाई….

SAPNA THAKUR | 24 अक्तूबर 2021 at 12:27 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक्स संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर जिला ऊना के समस्त खेल संघों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी, हॉकी इंडिया के सुमन पुरी, टेबल टेनिस संघ के जिला अध्यक्ष सुरिंदर ठाकुर, खो-खो संघ के देवेंद्र सूद, बॉलीबाल संघ के जागीर सिंह, जूडो संघ के राजेश शर्मा एवं विनय शर्मा, वुशु खेल संघ के यशपाल रायजादा, बॉक्सिंग संघ के सुनील दयाल व बलवंत ठाकुर ने कहा कि वीरेंद्र कंवर का ओलंपिक्स संघ का राज्याध्यक्ष चुना जाना पूरे जिला के लिए सम्मान एवं गर्व की बात है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला ऊना के सभी खेल संघों ने वीरेंद्र कंवर को राज्य ओलंपिक्स संघ का अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में अनुराग ठाकुर के खेल मंत्री बनने तथा वीरेंद्र कंवर के हिमाचल प्रदेश ओलंपिक्स संघ का अध्यक्ष बनने से जिला ऊना में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे जिला की खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर प्राप्त होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें