लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांवटा/बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा शुरू , राठौर ने कहा…

PRIYANKA THAKUR | 14 नवंबर 2021 at 1:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ रविवार को कांग्रेस ने पांवटा साहिब के गुरुद्वारा दड़ी साहिब परिसर से राज्यव्यापी पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा का नेतृत्व स्वयं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को राज्य व्यापी जन जागरण अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों से जहां सीधे संवाद स्थापित किए जाएंगे तो वही आम लोगों को महंगाई और बेरोजगारी के प्रति जागृत भी करेंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 5 विधानसभा क्षेत्रों में जन जागरण अभियान होगा जिसका नेतृत्व वह खुद करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि 28 नवंबर तक हर जिला मुख्यालय पर यह जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इतना ही नहीं प्रभात फेरियों और नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में कुलदीप सिंह राठौर के साथ पांवटा साहिब के पूर्व विधायक किरनेश जंग , शिलाई के पूर्व विधायक हर्षवर्धन चौहान, सिरमौर अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]