तेंदुए का आतंक- बाइक सवार युवक पर किया हमला, घायल

ByPRIYANKA THAKUR

Dec 4, 2021

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल

HNN / सोलन

हिमाचल प्रदेश में तेंदुए के आतंक से लोग काफी दहशत में है। प्रदेश में आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में तेंदुए को लेकर कोई ना कोई घटना सामने आ रही है। बता दें कि जिला सोलन के कंडाघाट में भी तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार युवक विवाह समारोह से वापस अपने घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान अचानक रात को तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उसी दौरान अचानक पीछे से एक गाड़ी आई, जिसको देखकर तेंदुआ मौके से भाग गया और युवक की जान बच गई।

इसके बाद गाड़ी सवार लोग युवक को तुरंत अस्पताल ले आए, यहां युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे घर भेज दिया गया। वहीं इस घटना के बाद एक बार फिर लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: