क्रिसमस और नववर्ष का जश्न मनाने के लिए हिमाचल तैयार

BySAPNA THAKUR

Dec 23, 2021

HNN/ शिमला

क्रिसमस और नववर्ष का जश्न मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश तैयार है। हिल्स क्वीन शिमला, पर्यटन नगरी मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली सहित अन्य पर्यटन स्थलों में 25 को मनाये जाने वाले क्रिसमस की तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रदेश के तकरीबन सभी होटल क्रिसमस के लिए एडवांस बुक हो चुके हैं। ऐसे में बाहरी राज्यों से भारी संख्या में सैलानियों के आने की संभावना जताई जा रही है।

भारी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। प्रशासन की ओर से शिमला शहर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। जाम से निपटने के लिए टूरिस्ट प्वाइंटों पर बाइक राइडरों को भी तैनात किया जाएगा। उधर, क्रिसमस और नववर्ष को लेकर पर्यटन नगरी कसौली के होटलों में तैयारियां जोरों पर हैं। क्रिसमस व नए साल पर पर्यटकों के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे।

वहीँ, इस बार पर्यटक अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल सहित सिस्सू में क्रिसमस पर्व का जश्न मनाएंगे। पर्यटकों के क्रिसमस व नववर्ष को यादगार बनाने के लिए पर्यटन कारोबारियों ने डीजे व कुल्लवी नाटी की विशेष व्यवस्था की है। वहीँ, प्रदेश में बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए अनेक तरह के व्यंजन बनाकर दिए जायेगे। धर्मशाला और डलहौजी के होटल भी बुक हो चुके है तथा बड़ी संख्या में पर्यटक जश्न के लिए यहां पहुंचने वाले हैं।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: