लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अब राजगढ़ में पुलिस ने पकड़ी नशे की खेप, दो गिरफ्तार

PRIYANKA THAKUR | 23 फ़रवरी 2022 at 5:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / राजगढ़

जिला सिरमौर के राजगढ़ में पुलिस ने मंगलवार देर रात नाका लगा कर दो लोगों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरजिंद्र पुत्र बरखा राम निवासी मकान नंबर 317 नज्द बस स्टैंड खुडाली सेर सेक्टर 11 चंडीगढ़ तथा महेश पुत्र करण सिंह गांव बिलारी डाकघर तहसील व जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार राजगढ़ पुलिस ने शिलाबाग के समीप नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस वहां से जा रहे सभी वाहनों की चेकिंग कर रही थी। जैसे ही पुलिस ने चंडीगढ़ नंबर की एक बोलेरो जीप को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसमें से 338 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें