लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धर्मशाला में भाजपा ने ज़ोन स्तर पर बैठकें कर बनाई रणनीति

SAPNA THAKUR | 14 फ़रवरी 2022 at 11:25 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

भाजल मण्डल धर्मशाला ने रविवार को ज़ोन स्तर पर मैराथन बैठकें कर चुनाव को लेकर रणनीति तैयार संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। साथ ही आगामी चुनावों को लेकर भी योजना तैयार की गई। धर्मशाला भाजपा मंडल ने विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला में संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र को चार ज़ोन में विभाजित किया है।

बैठकों में विधायक विशाल नैहरिया ने केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही इन योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। रविवार को आयोजित ज़ोन की बैठक में कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र भाजपा संगठन मंत्री राजपाल विशेष रूप से शामिल होकर संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा अध्यक्ष चन्द्र भूषण नाग ने जिला में भाजपा की चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। धर्मशाला भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी ने धर्मशाला में भाजपा की गतिविधियों की जानकारी दी। रविवार की सुबह दस बजे जोन-03 मन्दल-मसरेड ज़ोन की बैठक मसरेड, ज़ोन-04 चामुंडा की बैठक टँग, ज़ोन-02 दाड़ी की बैठक 02:00 बजे, जबकि सायं 04 बजे ज़ोन-01 कोतवाली की बैठक चीलघाड़ी में हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें