लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आग में झुलसी 5 वर्षीय मासूम, 60 प्रतिशत तक…

PRIYANKA THAKUR | 18 फ़रवरी 2022 at 11:06 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक 5 वर्षीय मासूम आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई। इसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले आए जहां मासूम का उपचार जारी है। बता दें कि मासूम बच्ची पल्लवी 60% तक जल गई है। जानकारी के अनुसार कर्मचंद अपने कमरे में तंदूर पर खाना बना रहा था।

इस दौरान कमरे में 4 बच्चे भी मौजूद थे। जैसे ही कर्मचंद पानी लेने के लिए घर से नीचे हैंड पंप के पास आया, उसे पल्लवी के रोने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही वह ऊपर गया तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि पल्लवी के कपड़ों में आग लगी हुई थी। इसके बाद उसने तुरंत आग बुझाई और 108 की मदद से तुरंत अस्पताल ले आया। बच्ची की हालत में आज सुधार बताया जा रहा है वहीं डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें