लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ukraine Russia War: सेना ने मार गिराया शीर्ष कमांडर, रूस ने यूक्रेन के दो बड़े शहरों….

SAPNA THAKUR | 27 फ़रवरी 2022 at 1:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग लगातार चौथे दिन भी जारी है। अब तक इस युद्ध में 200 से भी अधिक लोग अपनी जान गवां चुके हैं तथा यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। डेली मेल के मुताबिक, यूक्रेन ने रूस के चेचेन स्पेशल फोर्स के शीर्ष कमांडर मैगोमेद तुशैव को मार गिराया है।

उधर, रूस की ओर से दावा किया गया है कि, उसने यूक्रेन के दो बड़े शहरों का घेराव कर लिया है। इसमें से एक शहर दक्षिण और दूसरा दक्षिण-पूर्व में है। इस बीच यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूसी सेना के दाखिल होने की भी खबर सामने आई है।

रूसी सैनिकों ने सूमी शहर में दागा रॉकेट
रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के पूर्वी इलाके में बड़ा हमला किया है। यहां सूमी में रॉकेट से हमला किया गया है। इसमें यूक्रेन के 6 लोगों की मौत हो गई। सूमी में हुए धमाके में एक 7 साल की बच्ची की भी जान गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कीव में जहरीले धुएं की चेतावनी
कीव में तेल डिपो पर मिसाइल हमले के बाद जहरीला धुआं फैल गया है। इससे लोगों को सांस लेने तक में समस्या हो रही है। इस बीच चेतावनी जारी की गई है कि, लोग घरों से बाहर न निकलें और घर की खिड़की तक न खोलें।

तेल डिपो पर मिसाइल हमला, गैस पाइपलाइन उड़ाई
रूस काफी आक्रामक हो गया है। उसने यूक्रेन के खारकीव में एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया है। वहीं वासिल्किव शहर में रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से एक तेल डिपो को भी टारगेट किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]