लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Russia-Ukraine War: चीन और भारत रूस मसले पर वोटिंग से रहे दूर

SAPNA THAKUR | 28 फ़रवरी 2022 at 10:34 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

रूस और यूक्रेन के बीच खूनी जंग जारी है। पांच दिन से लगातार रूस, यूक्रेन पर मिसाइलें छोड़ रहा है। रूस के हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों को नुक्सान पहुंचा है साथ ही जान-माल की हानि भी हो रही है। तो वहीँ, रविवार देर रात 1:30 बजे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई।

यूक्रेन मसले पर रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत, चीन और संयुक्त अरब अमीरात ने वोटिंग करने से परहेज किया है। हालांकि 11 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था लेकिन रूस ने इस प्रस्ताव पर वीटो कर दिया था।

भारत और चीन दोनों से वोट करने से दूरी बनाई है लेकिन दोनों देशों ने वोट न करने के पीछे अलग-अलग वजह बताई है। दोनों देशों ने संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए यूक्रेन का समर्थन किया है हालांकि चीन रूस कार्रवाई का बचाव करता नजर आया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]