लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Russia Ukraine War: अब आम लोगों को भी मैदान-ए-जंग में तैनात करने का आदेश

SAPNA THAKUR | 25 फ़रवरी 2022 at 3:30 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

रूस के हमले के बाद यूक्रेन में अफरा-तफरी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इसी बीच अब यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने एक बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रपति ने मैदान-ए-जंग में अपने देश के आम लोगों को तैनात करने का आदेश दे दिया है। इसके अलावा राष्ट्रपति द्वारा 18 से 60 साल के लोगों के यूक्रेन छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है।

बता दें कि जेलेंस्की की आधिकारिक वेबसाइट ने आम तैनाती का आदेश प्रकाशित किया है। इसमें जंग के लिए आम लोगों को भी तैनात करने का हुक्म है। आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय यूक्रेन के खिलाफ रूसी सैन्य अभियान और देश की रक्षा की खातिर लिया गया है। इससे युद्ध जारी रखने और यूक्रेन के सशस्त्र बलों और सहायक सैन्य इकाइयों को मदद पहुंचाई जा सकेगी।

उधर, रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन के सैनिकों को हथियार डालने की चेतावनी दी है। हालांकि, यूक्रेन ने आत्मसमर्पण से इंकार कर दिया है। इसके बाद रूस ने राजधानी कीव पर एयर स्ट्राइक कर दी है। कीव के रिहायशी इलाकों में लगातार छह धमाके हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]