Himachalnow / शिमला
राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री सहित कई नेता रहे मौजूद
Republic Day Himachal : शिमला में राज्य स्तरीय समारोह
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रिज मैदान पर हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 27 टुकड़ियों ने भव्य परेड में हिस्सा लिया, जिसमें पुलिस, सेना, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट गाइड की टीमें शामिल थीं। इस मौके पर रिज और मॉल रोड पर विभिन्न विभागों द्वारा 25 झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।
नाहन, कुल्लू और धर्मशाला में गणतंत्र दिवस समारोह
नाहन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण किया। कुल्लू में ढालपुर मैदान पर विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने परेड की सलामी ली। यहां भव्य मार्च पास्ट का आयोजन हुआ, जिसने सभी का मन मोह लिया। धर्मशाला में युवा सेवाएं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने तिरंगा फहराया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और शहीदों को नमन करते हुए उन्हें याद किया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
युवा और खेलों को बढ़ावा देने पर जोर
अपने संबोधन में यादवेंद्र गोमा ने संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को “देवभूमि” के साथ-साथ “वीरभूमि” बताया और कहा कि प्रदेश के युवा सेना और सुरक्षा बलों में सेवा देना गर्व मानते हैं। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार राशि और सुविधाओं में वृद्धि की है। मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत विभिन्न खेल मैदानों के निर्माण और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group