HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट बैठकों का दौर लगातार जारी है। 28 सितंबर के बाद अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 6 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक बुला ली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही इस कैबिनेट बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है। बता दें कि इससे पहले 28 सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में भी कई अहम निर्णय लिए गए थे।
वहीं अब 6 अक्टूबर को सुबह साढ़े 10 बजे सचिवालय शिखर सम्मेलन हॉल में आयोजित की जाने वाली इस बैठक में भी कई महत्तवपूर्ण निर्णयों पर चर्चा होगी। इस बैठक में सरकार कई पदों को भरने की भी मंजूरी दे सकती है। वहीं, कैबिनेट की बैठक में प्रदेश भर में विभिन्न शैक्षणिक, स्वास्थ्य और अन्य संस्थानों को स्तरोन्नत करने के निर्णय भी हो सकते हैं। इसके साथ ही इसमें बजट घोषणाओं पर मुहर लगेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





