लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कांगो में हुआ दर्दनाक हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव; कम से कम 50 लोगों की मौत सैकड़ों लापता

हिमाचलनाउ डेस्क | 17 अप्रैल 2025 at 10:02 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कांगों में उस वक्त दर्दनाक हादसा हुआ जब एक नाव में पहले आग लगी और फिर वह पलट गई है। नाव में करीब 400 लोग सवार थे। इस हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। बचाव टीमें लापता लोगों की तलाश कर रही हैं।

किंशासा: कांगो में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां आग लगने के बाद एक नाव पलट गई है। हादसे  में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों लोग लापता हो गए है। एक स्थानीय अधिकारी ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा कांगों नदी में हुआ है। नाव में आग लगने की वजह से तमाम लोग बुरी तरह झुलस भी गए हैं। हादसे के दौरान कई लोगों को बचाया भी गया है। 

जारी है लापता लोगों की तलाश

रेड क्रॉस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मदद कर रहे हैं। बचाव टीमें हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। अधिकारी कोम्पीटेंट लोयोको ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि मोटर चालित लकड़ी की नाव में लगभग 400 यात्री सवार थे, लेकिन मबंडाका शहर के पास इसमें आग से बड़ा हादसा हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

क्या बोले अधिकारी

अधिकारी लोयोको ने बताया कि एचबी कोंगोलो नाम की नाव मतानकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में बचाए गए लगभग 100 लोगों को मबंडाका टाउन हॉल में एक अस्थायी आश्रय में ले जाया गया है। वहीं, घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

इस वजह से लगी आग

लोयोको ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एक महिला नाव पर खाना बना रही थी। उन्होंने बताया कि नाव में आग लग जाने के बाद महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग नदी में कूद गए। नदी में कूदने की वजह से भी कई लोगों की जान चली गई क्योंकि वो तैरना नहीं जानते थे। हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]