लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार : पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 9 फ़रवरी 2025 at 12:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सोलन पुलिस ने पंजाब के खरड़ से दबोचा मुख्य आरोपी

धर्मपुर थाना क्षेत्र में 3 नवंबर 2024 को 16 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ शिमला निवासी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने 8 नवंबर 2024 को तीसरे आरोपी को भी हिरासत में लिया था। इसके बाद, बैक-ट्रैकिंग के आधार पर सोलन पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना विजय सोनी को पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

13 मामलों में आरोपी , 5 राज्यों तक फैला नेटवर्क

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गिरफ्तार किए गए आरोपी विजय सोनी के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी से जुड़े 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि उसका नेटवर्क 5 से अधिक राज्यों में सक्रिय है।

100 से ज्यादा हिमाचली युवाओं को नशे के जाल में फंसाया

पुलिस जांच में पाया गया कि विजय सोनी के संपर्क में 100 से ज्यादा हिमाचली युवक थे, जिन्हें वह नशे की सप्लाई करता था। इस अवैध धंधे से आरोपी ने बड़ी संपत्ति बनाई है, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें