लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal / 15 जुलाई का दिन कुछ राशियों की किस्मत पलट सकता है, अचानक धन लाभ और रिश्तों में उतार-चढ़ाव की संभावना

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Aaj Ka Rashifal : 15 जुलाई को ग्रहों की चाल में बन रहा है ऐसा योग, जो कुछ राशियों के करियर और धन में बदलाव ला सकता है। वहीं कुछ को संबंधों में टकराव का सामना करना पड़ सकता है। जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा यह दिन।

मेष राशि
काम में अच्छे परिणाम, किसी पुराने लेन-देन से लाभ मिल सकता है
आज माता-पिता का आशीर्वाद आपके कार्यों में सहयोग देगा। करियर और व्यवहार का अच्छा असर आसपास के लोगों पर पड़ेगा। कोई पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना है। छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के लिए जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

वृषभ राशि
पारिवारिक जीवन शांत, खर्चों में संतुलन जरूरी
आज दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यवसाय थोड़ा धीमा रह सकता है, लेकिन संयम रखें। घर के लिए कोई नई वस्तु खरीदी जा सकती है। बच्चों की पढ़ाई में मदद करें। शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना लाभदायक होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मिथुन राशि
नई नौकरी का योग, रिश्तों में सुधार के संकेत
नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। खर्चों को सीमित रखें। किसी मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। छात्रों को पुराने विषय समझ में आएंगे। रिश्तों में सौहार्द बनेगा। गरीब को हरी सब्जियों का दान करें।

कर्क राशि
साझेदारी से लाभ, रिश्तों में विनम्रता जरूरी
काम समय पर पूरे होंगे। नई व्यावसायिक साझेदारी शुरू हो सकती है। वित्तीय फैसलों में सतर्कता जरूरी है। कठिन विषयों में रुचि बढ़ेगी। व्यवहार में नम्रता रखें। मंदिर में सफेद मिठाई चढ़ाएं।

सिंह राशि
ऑफिस में नई जिम्मेदारी, अटके पैसे मिल सकते हैं
वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। रुका हुआ धन वापस आने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर रहेगा। सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में दबाव, खर्चों पर ध्यान दें
काम का दबाव रहेगा, लेकिन संयम रखें। माता-पिता को व्यावसायिक सफलता से खुशी होगी। फिजूलखर्च से बचें। छात्रों को प्रोजेक्ट में सहायता मिल सकती है। गाय को हरी घास खिलाएं।

तुला राशि
करियर में उन्नति, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा
काम में सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। सुविधा की वस्तुओं पर खर्च संभव है। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव रहेगा। कन्या को मिठाई खिलाएं।

वृश्चिक राशि
समाज में छवि बेहतर, परिवार में आनंद
काम समय पर पूरे होंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार पर खर्च हो सकता है। रिश्ते मजबूत होंगे। बुजुर्गों की सेवा करें।

धनु राशि
नई योजना की शुरुआत, जीवनसाथी का साथ मिलेगा
किसी अनुभवी का मार्गदर्शन मिलेगा। कोई योजना शुरू हो सकती है। रुके हुए आर्थिक मामले सुलझेंगे। रिश्तों में मधुरता रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि
सकारात्मक सोच से सफलता, धन मामलों में सतर्क रहें
स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। धन के मामले में सावधानी बरतें। महिलाओं के लिए दिन व्यस्त रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि
जिम्मेदारियों में सफलता, लव लाइफ में सुधार
अतिरिक्त कार्य पूरे होंगे। फैशन से जुड़े व्यवसाय में लाभ संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पुराने मित्र से बात होगी। कुआंरी कन्या को उपहार दें।

मीन राशि
मार्केटिंग में सफलता, रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव
कार्यस्थल पर तालमेल अच्छा रहेगा। बिजनेस में सलाह का लाभ मिलेगा। लवमेट के लिए दिन शुभ है। मछलियों को आटा खिलाएं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]