सभी राशियों के लिए आज का राशिफल, प्यार, करियर, स्वास्थ्य और परिवार से जुड़े संकेत
मेष राशि
बिजनेस में रखें विनम्रता, पारिवारिक विवाद से बचें
यदि आप पारिवारिक बिजनेस कर रहे हैं तो सजग रहना जरूरी होगा। छात्रों को नशे और जोखिम भरे कामों से दूर रहना चाहिए। वर्कप्लेस पर कॉन्फिडेंस के साथ काम करेंगे लेकिन सहकर्मी ईर्ष्या कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर घर में मतभेद की संभावना है।
वृषभ राशि
अचानक धन लाभ के योग, पर रिश्तों में न बनाएं दबाव
वर्कप्लेस पर स्मार्ट वर्क से बॉस प्रभावित होंगे। प्रेमी से विवाह की जिद न करें। उधारी से बचें। शाम को परिवार के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा। खेल से जुड़े लोग प्रतियोगिता की तैयारी में जुट जाएं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मिथुन राशि
विवाद और निवेश दोनों से बचें, स्वास्थ्य का रखें ध्यान
भूमि संबंधी मामलों में रुकावट आ सकती है। सोशल मीडिया से जुड़ी नौकरी वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बीमार सदस्य की देखभाल में खर्च बढ़ेगा। संबंधों में शक से दूरियां आ सकती हैं।
कर्क राशि
प्रेम जीवन में मिलेगी खुशखबरी, नौकरी में प्रमोशन के योग
कर्ज दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है। लेकिन गैजेट्स का ज्यादा उपयोग आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। हंसी मजाक में मर्यादा का ध्यान रखें।
सिंह राशि
ऑफिस का काम समय पर निपटेगा, लेकिन मन में रहेगा उतार-चढ़ाव
कामकाज जल्दी निपट जाने से मानसिक संतोष मिलेगा। लव लाइफ में यात्रा का योग है। छात्रों को मेहनत बढ़ानी होगी। भावनात्मक अस्थिरता महसूस हो सकती है। शॉर्टकट से बचें।
कन्या राशि
परिवार में बनेगा सम्मान, कार्यस्थल पर ना करें बहस
आज मन शांत और प्रसन्न रहेगा। रिश्तों को सहेजकर चलें। कार्यस्थल पर अहंकार से दूरी बनाएं। स्टूडेंट्स के लिए ज्ञान अर्जन का श्रेष्ठ समय है। व्यापार में बड़ा स्टॉक सोच समझकर करें।
तुला राशि
कार्यस्थल पर कॉम्पिटिशन, स्वास्थ्य और रिश्तों में रखें सतर्कता
खेलकूद में चोट लग सकती है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। प्यार में गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। व्यापारिक नुकसान की आशंका है।
वृश्चिक राशि
पैत्रिक संपत्ति में मिलेगा लाभ, रिश्तों में दूर होंगे मतभेद
पुरानी संपत्ति से जुड़ा मामला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी। बेरोजगारों के लिए अच्छे मौके बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सजग रहें।
धनु राशि
परिवार रहेगा साथ, लेकिन ध्यान दें अपने व्यवहार पर
किसी पुराने गिले-शिकवे को माफ करके दिल हल्का करें। ऑफिस में अच्छा व्यवहार बनाएं रखें। लव लाइफ में सरप्राइज मिल सकता है। बिजनेस में दिन सामान्य रहेगा।
मकर राशि
पुराने निवेश देंगे लाभ, परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद संभव
बिजनेस में पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी योजना की सराहना होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर घर में मनमुटाव हो सकता है। रिश्तों में प्रेम और संयम बनाए रखें।
कुंभ राशि
करियर में चुनौतियां, लेकिन पेरेंट्स का सहयोग मिलेगा
काम में असफलता परेशान कर सकती है लेकिन इससे सीखें। घरवालों के साथ समय बिताएं। बिजनेस में विवाद से बचें। लव लाइफ में वाद-विवाद संभव है, धैर्य रखें।
मीन राशि
नेटवर्क बढ़ाएं, कठिनाई में भी मिलेगा समाधान
बिजनेस विस्तार के लिए नेटवर्क बढ़ाना जरूरी है। पारिवारिक खुशखबरी मिल सकती है। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group