कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं को भड़का कर मांग रही वोट- रणधीर शर्मा

HNN / मंडी

मंडी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा उप चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाने आरंभ कर दिये हैं। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने मंडी में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर बड़े आरोप लगाए। रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं को भड़का कर वोट मांग रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ब्लॉक कांग्रेस से संसद तक कांग्रेस आम कार्यकर्ताओं को दरकिनार करते हुए परिवार को ही बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल की संस्कृति का अपमान कर रही है और मंच पर बड़ी-बडी गालियां दे रही है।


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: