लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

249 भारतीय छात्रों को लेकर पांचवी फ्लाइट भी पहुंची दिल्ली, अब तक निकाले जा चुके….

PRIYANKA THAKUR | 28 फ़रवरी 2022 at 9:51 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी शुरू हो गई है। रोमानिया के रास्ते से इन सभी को देश वापस लाया जा रहा है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए रोमानिया का रास्ता चुना गया है। अब 249 अन्य भारतीय छात्रों को लेकर पांचवी फ्लाइट भी दिल्ली पहुंच गई है। यह फ्लाइट करीब 6:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

अब तक करीब 1100 से ज्यादा भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकाला जा चुका है। बता दे कि 26 फरवरी को इस मिशन के तहत 219 लोगों को लेकर पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद 27 को फरवरी को भी तीन फ्लाइट्स लैंड हुईं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]