HNN / कांगड़ा
पुलिस थाना खुंडियां के एक जवान की देर रात चंडीगढ़ सेना अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक जवान की पहचान राजेंद्र सिंह राणा (23) निवासी कोहलड़ी टिहरी के रूप में हुई है, जो पंजाब रेजिमेंट में अमृतसर में तैनात था। जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह 18 अगस्त को 10 दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था।
यहाँ 23 अगस्त को उनके सिर में जोरो का दर्द हुआ। इसके बाद उन्होंने घर पर रखी सिरदर्द की जगह गलती से घास छिड़कने वाली दवाई खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले गए। यहाँ जब हालत में सुधार नही हुआ तो उन्हें सेना अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
देर रात यहाँ उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दे कि जवान चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था और अविवाहित था। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





