लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

16 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी महिला पंचायत सचिव

SAPNA THAKUR | 24 मार्च 2022 at 8:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें कि विजिलेंस की टीम द्वारा पांवटा साहिब ब्लॉक की कोटडी ब्यास पंचायत की महिला पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त महिला सचिव ने एक ठेकेदार के 53 हजार रुपये के बिल पास करने की एवज में शिकायतकर्ता से 16 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड की। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना तुरंत विजिलेंस को दे दी। पुख्ता सूचना के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और उक्त महिला को रंगे हाथों 16 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विजिलेंस के इंस्पेक्टर मोती सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई उक्त महिला सचिव को कल अदालत में पेश किया जाएगा। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]