लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में महिला मतदाता लिंगानुपात 981 से बढ़कर 983 हुआ

Shailesh Saini | 5 दिसंबर 2025 at 3:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता बोलीं- गणतंत्र का स्तर महिलाओं की सहभागिता से तय, 16 विधानसभा क्षेत्रों में सुधार

​नाहन:

हिमाचल प्रदेश में महिला मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान को बड़ी सफलता मिली है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने माध्यम से। जारी प्रेस बयान में बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों-2025 के अंतिम प्रकाशन पर प्रदेश का महिला मतदाता लिंगानुपात1000 पुरुषों पर महिलाओं का अनुपात 981 था, जो अब बढ़कर 983 हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

​नंदिता गुप्ता ने कहा कि किसी भी राष्ट्र में गणतंत्र के स्तर को उसमें महिलाओं की सहभागिता से तय किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग लगातार यह प्रयास करता रहा है कि सभी पात्र महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाए, जिसके लिए कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों में विशेष रणनीति बनाई जाती है।

​ बता दें कि प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पिछले छह महीनों में 16 विधानसभा क्षेत्रों में महिला लिंगानुपात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो प्रदेश में महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक सहभागिता को दर्शाता है।

​इनमें सबसे बड़ा सुधार भरमौर, इंदौरा और रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। उदाहरण के लिए, 2-भरमौर विधानसभा का महिला लिंगानुपात 930 से बढ़कर 948 हो गया है, जबकि 7-इंदौरा का अनुपात 939 से बढ़कर 952 हो गया। 67-रोहडू का लिंगानुपात 955 से बढ़कर 967 हो गया है।

​इसी तरह, 59-शिलाई विधानसभा क्षेत्र में महिला लिंगानुपात 820 से बढ़कर 833 हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्य प्रमुख सुधार वाले क्षेत्र फतेहपुर 976, करसोग 977, चिंतपूर्णी 961, श्री नयना देवी 966, नालागढ़ 959, कसौली 951, और रामपुर 950 शामिल हैं।

​इसी कड़ी में, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने स्वयं जमीन स्तर पर प्रयास करते हुए ग्राम पंचायत बालीकोटी और बांदली और कांडो भटनोल में स्थानीय महिलाओं के साथ वर्चुअल संवाद भी किया।

उन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की कार्य योजना व निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मौके पर उपस्थित बूथ स्तर अधिकारी के माध्यम से छुटी हुई पात्र महिला मतदाताओं से फॉर्म भरवाकर नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया भी पूरी करवाई गई।

​ प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रक्रिया में  पंचायतों के 14 मतदान केंद्रों की 148 पात्र महिलाओं और 59-शिलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शेष 97 मतदान केंद्रों में 185, यानी कुल 333 पात्र महिलाओं का पंजीकरण पूरा किया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को महिला मतदाता लिंगानुपात में सुधार के इस विशेष अभियान की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से भेजने का भी निर्देश दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]