महत्वपूर्ण निर्देश : अभ्यर्थियों को इन नियमों का पालन करना अनिवार्य
हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा जिला सिरमौर में पुलिस भर्ती का आयोजन पुलिस लाइन नाहन में 11 फरवरी 2025 से 20 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थियों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, किसी भी तरह के धोखाधड़ी से बचें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यदि कोई व्यक्ति पैसे लेकर या किसी अन्य तरीके से आपको पुलिस में भर्ती करवाने का प्रलोभन देता है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम (01702-222522, 01702-222223) पर दें। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी, और किसी भी तरह की अनियमितता को सख्ती से रोका जाएगा।
अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दस्तावेज
सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाने अनिवार्य हैं:
- एडमिट कार्ड की दो प्रतियां
- दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- हिमाचल बोनाफाइड प्रमाण पत्र की असली प्रति
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट (जन्म तिथि सत्यापन के लिए)
- रिजर्व कैटेगरी के लिए आवेदन किया है तो उसका प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड / वोटर कार्ड या अन्य पहचान पत्र और उसकी प्रति
भर्ती ग्राउंड में इन नियमों का करना होगा पालन
- किसी भी प्रकार का कीमती सामान न लाएं, अभ्यर्थी अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करेंगे।
- अभिभावकों को ग्राउंड के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
- मोबाइल फोन भर्ती ग्राउंड में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- भर्ती के दौरान अनुचित व्यवहार करने पर शारीरिक दक्षता परीक्षा रद्द की जा सकती है।
- भर्ती कमेटी (DRC) को आवश्यक लगा तो अभ्यर्थी का डोप टेस्ट भी करवाया जा सकता है।
पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां (रोल नंबर वार शारीरिक दक्षता परीक्षा)
महिला अभ्यर्थी
11 फरवरी 2025 – रोल नंबर 22030189 से 22031002 तक
12 फरवरी 2025 – रोल नंबर 22031003 से 22032102 तक
13 फरवरी 2025 – रोल नंबर 22032103 से 22033202 तक
14 फरवरी 2025 – रोल नंबर 22033203 से 22034302 तक
पुरुष अभ्यर्थी
15 फरवरी 2025 – रोल नंबर 21069317 से 21070516 तक
16 फरवरी 2025 – रोल नंबर 21070517 से 21071716 तक
17 फरवरी 2025 – रोल नंबर 21071717 से 21072916 तक
18 फरवरी 2025 – रोल नंबर 21072917 से 21074116 तक
19 फरवरी 2025 – रोल नंबर 21074117 से 21075316 तक
20 फरवरी 2025 – रोल नंबर 21075317 से 21076404 तक
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group