HNN/ शिमला
नए साल की पहली हिमाचल कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। बता दें कि यह बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में की जा रही है। बैठक में आज कई अहम विषय पर चर्चा होगी जिसके बाद फैसले लिए जाएंगे। प्रदेश में निरंतर बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के चलते निश्चित तौर पर कोरोना बंदिशे लगना करीब-करीब तय ही माना जा रहा है।
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 पर रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों के रेगुलर होने पर भी आज फैसला हो सकता है। वहीँ, मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारियों को देय संशोधित वेतनमान का एरियर और विभिन्न भत्तों के बारे में भी चर्चा हो सकती है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाली के मामले पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। प्रदेश को 20 साल बाद नई खेल नीति मिलेगी। कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी जानी है। वहीं, पुलिस कांस्टेबलों को संशोधित पे बैंड आठ के बजाय दो साल में देने की मांग पर भी कैबिनेट में मुहर लग सकती है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group