लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हाईकमान का बड़ा टास्क: सिरमौर में अजय सोलंकी चलाएंगे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान!

Shailesh Saini | 2 अक्तूबर 2025 at 8:09 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मुकेश अग्निहोत्री बने संयोजक; रजनी पाटिल ने संगठन छोड़, मंत्रियों-विधायकों को सौंपी सीधे जिले की कमान

हिमाचल नाऊ न्यूज़ शिमला/नाहन

कांग्रेस पार्टी ने अब पूरे देश में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने के लिए “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर दी है और हिमाचल प्रदेश में इस अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल ने बड़ा फैसला लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पाटिल ने संगठनात्मक ढांचे की बजाय सीधे सरकार के मंत्रियों और विधायकों को जिलों की कमान सौंपते हुए, उनसे इस अभियान को कामयाब बनाने का बड़ा टास्क दिया है।

अभियान के लिए प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सौंपी गई है, जबकि सहसंयोजक के रूप में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर कमान संभालेंगे।

प्रभारी पाटिल ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लोकतंत्र की रक्षा और जनता की आवाज़ को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है, जिसकी निगरानी नियुक्त सभी पर्यवेक्षक करेंगे।

इसी कड़ी में नाहन (सिरमौर) के विधायक अजय सोलंकी को उनके गृह जिले सिरमौर में इस अभियान का जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि अन्य प्रमुख जिलों में किन्नौर में जगत सिंह नेगी, शिमला में हरीश जनारथा, सोलन में विनोद सुल्तानपुरी, ऊना में विवेक शर्मा, हमीरपुर में सुरेश कुमार, कांगड़ा में किशोरी लाल, चंबा में नीरज नैय्यर, मंडी में चंद्रशेखर, कुल्लू में भुवनेश्वर गौड़, बिलासपुर में राजेश धर्माणी, और लाहौल एवं स्पीति में अनुराधा राणा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

बरहाल कांग्रेस हाईकमान का यह कदम दर्शाता है कि पार्टी राष्ट्रीय मुद्दों पर जनता को एकजुट करने के लिए अब सीधे तौर पर अपने वरिष्ठ नेताओं की लोकप्रियता और ताकत पर भरोसा कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]