लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हमारा लक्ष्य है अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी कोई समस्या ना हो- डॉ. बिंदल

SAPNA THAKUR | 11 सितंबर 2022 at 2:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

नाहन भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल के द्वारा किसान भवन में एक बड़े सम्मेलन का आयोजन करवाया गया। विधायक डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार मौजूद रहे। “हमारा प्रयास नाहन क्षेत्र का विकास” के तहत अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में भारी तादाद में अनुसूचित वर्ग के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करी। डॉ. राजीव बिंदल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हम यह लक्ष्य लेकर चले हैं कि अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति को भी किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

उन्होंने कहा कि हम इस दिशा में भी प्रयास कर रहे हैं कि सामाजिक समरसता बनी रहे। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता लोगों के उत्थान पर ही निर्भर करती है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिंदल ने कहा कि इसीलिए उत्थान के कार्य करने के लिए हम निरंतर कृत संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि आज नाहन विधानसभा क्षेत्र ना केवल जिला के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए विकास के क्षेत्र में रोल मॉडल बन कर उभरा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि एक समय था जब अनुसूचित वर्ग के गांव तमाम मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे। बगैर पुलों और सड़कों के गांव बरसात के दिनों में टापू में तब्दील हो जाते थे। बिंदल ने कहा कि आज हमारे अथक प्रयासों के चलते हर गांव सड़क और पुल से जुड़ चुका है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य कभी खत्म नहीं होते। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का हर वर्ग आज खुद विकास की पुष्टि करता है यही वजह है कि आने वाले चुनाव में जनता जनार्दन पूरी तरह से भाजपा में अपनी आस्था जता रही है।

वही राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता में भाजपा के प्रति काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि आज के इस सम्मेलन में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की संख्या देखकर क्षेत्र में हुए विकास की पुष्टि पर भी मुहर लगती है। उन्होंने कहा कि यह नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोगों का सौभाग्य है कि उन्हें भाजपा के एक बेहतर नेता का नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में जयराम सरकार ने जो नीतियां चलाई है उनसे लोग काफी खुश हैं।

उन्होंने कहा, यही वजह है कि प्रदेश की जनता एक बार फिर से भाजपा को सत्ता में लाने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सातवें अनुसूचित मोर्चा के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल कार्यक्रम करार देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री मनीष चौहान सहित तमाम ग्रामीण क्षेत्रों के प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी, जिला परिषद आदि के प्रतिनिधियों को बधाई का पात्र भी बताया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]