लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’: ESIC की पहल से औद्योगिक क्षेत्र में लगा स्वास्थ्य शिविर

Shailesh Saini | 19 सितंबर 2025 at 4:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

औद्योगिक इकाई एल्जेन फार्मा के सहयोग से, ESIC ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य कैंप

हिमाचल नाऊ न्यूज़ काला अंब:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान को गति देते हुए, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल, काला अंब ने औद्योगिक क्षेत्र की एल्जेन फार्मा में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस पहल का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।
इस स्वास्थ्य शिविर में ESIC अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों और हिमालय नर्सिंग कॉलेज के पैरामेडिकल स्टाफ ने मिलकर बड़ी संख्या में महिला कामगारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

इस दौरान महिलाओं को उनके स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण सलाह और बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताए गए।

कार्यक्रम में ESIC के शाखा प्रबंधक सन्नी मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उनके साथ श्रम अधिकारी विवेक नेगी और स्कॉलर अक्षत शर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।

सन्नी मल्होत्रा ने बताया कि यह अभियान केंद्र सरकार के ‘सेवा संकल्प, राष्ट्र की प्रथम प्रेरणा’ के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि 2 अक्टूबर तक काला अंब के औद्योगिक क्षेत्र में आने वाली सभी ESIC में पंजीकृत महिला कामगारों का स्वास्थ्य परीक्षण पूरी तरह से निशुल्क किया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ESIC के तहत महिलाओं के सभी रोगों का इलाज और दवाएं भी पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं।

एल्जेन फार्मा के सीएमडी संजीव भाटिया और प्रबंधक रोहित शर्मा ने इस आयोजन के लिए ESIC का आभार जताया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में महिलाएं पुरुषों के बराबर योगदान देती हैं, बल्कि कई मायनों में उनसे अधिक संवेदनशील होती हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ जैसा अभियान एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह सुनिश्चित करेगा कि हमारी कामकाजी महिलाएं स्वस्थ रहें, जिससे उनका परिवार और अंततः पूरा समाज सशक्त होगा।

वही उद्योग के जनरल मैनेजर रोहित शर्मा ने कहा कि
यह अभियान सिर्फ स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका मकसद महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें बिना किसी आर्थिक बोझ के उपचार उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रहे हैं, जो अक्सर अपनी स्वास्थ्य जरूरतों को नजरअंदाज कर देती हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]