प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, घर-घर लहराया पार्टी ध्वज
हिमाचल नाऊ न्यूज़ शिमला/नाहन/सोलन:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के अवसर पर आज पूरे हिमाचल प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रदेश भाजपा मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पितृपुरुषों को याद किया और पार्टी के ध्वज को सलामी दी।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सुबह अपने निवास स्थान पर भारत माता, श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसके पश्चात उन्होंने अपने परिजनों के साथ घर की छत पर भाजपा का ध्वज फहराया। इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी और उनके समर्पण व निष्ठा की सराहना की।
अपने बधाई संदेश में डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा और संगठन के सिद्धांतों पर आधारित पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष के अलावा, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व मंत्री व विधायक पोंटा साहिब सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक शिलाई विधानसभा क्षेत्र बलदेव तोमर, पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप और भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव भंडारी, प्रदेश भाजपा सचिव मनीष चौहान सहित कई प्रमुख नेताओं ने भी अपने-अपने निवास स्थानों पर परिजनों के साथ भाजपा का ध्वज फहराया और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
सोलन, शिमला और किन्नौर जिलों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया। प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद सोलन मेंमंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता जैसे वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का ध्वज फहराया।
वहीं शिमला में भाजपा के वरिष्ठ नेता करण नंदा ने भी इसी उत्साह के साथ पार्टी के ध्वज को सलामी दी।पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और आगामी चुनावों में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटी और एक दूसरे को बधाई दी।यह स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी की गौरवशाली परंपरा को याद करने और नए जोश के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेने का अवसर रहा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group