HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है जहां भाई-बहन घायल हो गए। दोनों भाई-बहन स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे कि तभी रास्ते में तेंदुआ उन पर झपट पड़ा जिस कारण दोनों घायल हो गए। बड़ी बात यह है कि घायल हुआ व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि पुलिस जवान है जो कि डीएसपी कार्यालय में तैनात है।
मामला जिला मुख्यालय के साथ लगते मझवाड का है। डीएसपी पद्धर के गनमैन 34 वर्षीय ललित चंदेल अपनी बहन सीता देवी के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान मझवाड के थोड़ी पीछे कांढी गलू नामक स्थान पर पहुंचे तो तेंदुए ने दोनों पर हमला कर दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
तेंदुए के हमले से स्कूटी अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी और स्कूटी पर सवार पुलिस जवान सहित उनकी बहन भी नीचे सड़क पर गिर गई। जिसके बाद तेंदुए ने पहले सीमा पर हमला किया और उसके बाद ललित पर हमला करने की कोशिश की। बड़ी बात तो यह है कि जवान ने तेंदुए का डटकर सामना किया।
जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए तो तेंदुआ वहां से भाग गया। वहीँ, लोगों द्वारा दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें छुट्टी देकर घर भेजा गया है। एएसपी आशीष शर्मा ने पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





