वरिष्ठ लेखिका एवं एसजेवीएन की पूर्व उप-महाप्रबंधक मृदुला श्रीवास्तव ने संभाला पदभार; नए पदाधिकारियों का भी हुआ चयन
शिमला, 12 जून।
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था सेवा भारती शिमला के चुनावों में वरिष्ठ लेखिका और एसजेवीएन की पूर्व उप-महाप्रबंधक मृदुला श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यह चुनाव आज शिमला में संपन्न हुआ, जिसमें संस्था के नए पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।सेवा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ कनैन की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक की शुरुआत में, सेवा भारती शिमला के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और जिला सचिव की माता लक्ष्मीदेवी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
जिला सचिव नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। मयूख अग्रवाल, डॉ. गंगा शर्मा, ओमचंद शर्मा और जितेंद्रा शर्मा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले नरेंद्र ठाकुर को चौथी बार जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया है, जो संस्था के प्रति उनके गहरे समर्पण को दर्शाता है।
वहीं, धर्मचंद शर्मा को तीसरी बार कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया है।सेवा भारती शिमला के अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में मुख्य सलाहकार के रूप में जगन्नाथ कनैन, स्वास्थ्य आयाम प्रमुख के तौर पर डॉ. अर्जुन सिंह, प्रकल्प केंद्र प्रमुख के रूप में डॉ. दिनेश चौहान, और जिला सेवा प्रमुख के पद पर कर्म सिंह को चुना गया है।
वहीं नवनीत सह जिला सेवा प्रमुख की भूमिका निभाएंगे, जबकि मंजीत विभाग प्रमुख (शिमला – पूर्णकालिक) होंगे। राजपाल को टोली उपाध्यक्ष बनाया गया है, और राकेश डोगरा, गुलाब सिंह ठाकुर, लोकेश कुमार तथा लकी टोली सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
बरहाल यह नया नेतृत्व सेवा भारती शिमला के सामाजिक कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने और उन्हें नई दिशा देने में सहायक होगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group