बागथन उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में 15 दिसंबर से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, कई गांव प्रभावित
विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते बागथन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में आगामी दिनों तक बिजली कटौती की स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
नाहन
15 दिसंबर से शुरू होगी बिजली कटौती
जिला सिरमौर के विद्युत उपमंडल बागथन के अंतर्गत 11 केवी डिंगर किन्नर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को 15 दिसंबर 2025 से अगले कुछ दिनों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। यह कटौती फीडर की एचटी और एलटी लाइनों में आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते की जा रही है।
प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
सहायक अभियंता ई. के. पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक अथवा कार्य समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्य की प्रगति के अनुसार कटौती कुछ समय के लिए या पूरे दिन भी की जा सकती है।
इन गांवों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति
मरम्मत कार्य के चलते डिंगर किन्नर फीडर के अंतर्गत आने वाले डिंगर किन्नर, खाल डांवल, जनोट, शिंगी, लाना छब्यूल, केरी, बबनोग, पावरी बघार और गैथल बजेर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
मौसम पर निर्भर करेगा कार्य
सहायक अभियंता ने बताया कि मरम्मत कार्य मौसम की स्थिति पर भी निर्भर करेगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।