आयुष विभाग सिरमौर की बैठक में आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
HNN News पांवटा साहिब साहिब
पांटा साहिब के सूरजपुर में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बैठक में डॉक्टर जसप्रीत कौर और डॉक्टर कुलदीप शर्मा ने आयुर्वेदिक अस्पताल की सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। डॉ कुलदीप शर्मा ने बताया कि आयुर्वेदा बीमारियों का एक स्थायी समाधान है। इसीलिये इस वैदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है।
वहीं उपमंडल अधिकारी गुरजीत सिंह चीमा के द्वारा। युर्वेदिक अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की और सीमित संसाधनों के बावजूद अच्छे काम की प्रशंसा की।

बैठक में 2023-24 के आय व्यय के बारे में बताया गया और 2024-25 के लिए बजट पारित किया गया। यूजर चार्जेज को यथा स्थिति बनाये रखा गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों को अश्वगंधा के पौधे और आयुर्वेद से संबंधित जानकारियों की लिटरेचर भी दी गई।
बैठक में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ नरेश चौहान, परिचारिका कमलप्रीत कौर, फार्मेसी अधिकारी प्रतिभा शर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, खंड विकास अधिकारी दयाल जी, पीडब्ल्यूडी विभाग के दिलीप सिंह कपूर, जलशक्ति विभाग के पवन, गर्ल्स स्कूल के मुख्याध्यापक रतन ठाकुर, सीडीपीओ कार्यालय की गीता सिंगटा, मनोनीत सदस्य आरपी तिवारी और चैम्बर ऑफ कामर्स के सतीश कुमार गोयल उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





