HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करेंगे। इस बार का बजट भी आमजन के सुझावों के तहत जनता की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप तैयार किया गया है। निश्चित तौर पर हिमाचल की उन्नति के लिए यह बजट काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।
यह बजट जयराम 11 बजे विधानसभा में पेश करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल का यह आखिरी और पांचवां बजट होगा। ऐसे में देखना यह होगा कि जयराम का यह बजट किस वर्ग को क्या राहत देगा। प्रदेश पर 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। यानी कर्ज की बैसाखियों पर चलते इस पहाड़ी राज्य के विकास को तेज रफ्तार देने की मुख्यमंत्री के समक्ष चुनौतियां भी हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





