लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में बृजराज ठाकुर को मिला कांग्रेस के प्रचार प्रसार का जिम्मा

SAPNA THAKUR | 7 अक्तूबर 2022 at 8:19 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा बृजराज ठाकुर को जिला सिरमौर कांग्रेस प्रचार प्रसार कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बृजराज ठाकुर कांग्रेस के पुराने किलेदार माने जाते हैं। मगर वीरभद्र गुट के चलते लंबे समय से पार्टी में हाशिए पर चल रहे थे। उनकी काबिलियत को देखते हुए पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की संस्तुति पर उन्हें एक बार फिर जिला सिरमौर को कांग्रेस का मजबूत गढ़ बनाने में 2022 के चुनाव के मद्देनजर प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

मगर यहां यह भी बताना जरूरी है कि श्री रेणुका जी से कांग्रेस के विधायक रहे स्वर्गीय डॉ प्रेम के कांग्रेसी दुर्ग को मजबूत बनाए रखने में बृजराज की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती थी। डॉ प्रेम के बाद उनके बेटे विनय कुमार की एंट्री के बाद बृजराज ठाकुर लंबे समय से हाशिय पर भी रहे। जिसके चलते बाय इलेक्शन में विनय कुमार को हार का मुंह भी देखना पड़ा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यही नहीं जिला सिरमौर की पांचों सीटों पर कभी कांग्रेस का एकछत्र कब्जा था मगर बाद में गुटबाजियों के चलते सिरमौर से कांग्रेस का किला ध्वस्त होना शुरू हो चुका था। सिरमौर में आज भी कांग्रेस दो गुटों में बटी हुई है। मौजूदा समय जिला सिरमौर कांग्रेस धीरे-धीरे अपनी पुरानी रणनीतियों के साथ हाशिए पर रहे पुराने कार्यकर्ताओं को उनके मान सम्मान के साथ रीएंटर कर चुकी है। ऐसे में जिला सिरमौर में भाजपा के रिवाज बदलने के समीकरण लड़खड़ाने भी शुरू हो चुके हैं।

जिला सिरमौर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बृजराज को सौंपी गई जिम्मेदारी का स्वागत करते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार भी व्यक्त किया है।
वही बृजराज ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता महंगाई की मार से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। भाजपा सरकार जनता के पैसे के साथ खिलवाड़ करते हुए केंद्रीय नेताओं के दम पर चुनाव प्रचार प्रसार कर रही है।

उन्होंने कहा प्रदेश की आज तक की सबसे कमजोर जयराम सरकार को अपनी काबिलियत पर शक है यही वजह है कि वह बार-बार जनता के पैसे को बर्बाद करते हुए बड़े बड़े कार्यक्रम आयोजित करवा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के जाने के अधीन आ चुके हैं मगर जाते-जाते वह ऐसे वायदे और घोषणाएं कर रहे हैं जिनकी अभी नोटिफिकेशन तक जारी नहीं हुई है।

उन्होंने कहा प्रदेश की जनता इनकी जुमलेबाजी को अच्छी तरह समझ चुकी है बस अब चुनाव का इंतजार बाकी है। उन्होंने कहा, सिरमौर में कांग्रेस फिर से अपने कांग्रेस के दुर्ग को हासिल करेगी। जिला की पांचों सीटों पर कांग्रेस प्रचंड मतों के साथ जीत हासिल करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]