HNN/ शिलाई
जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई के उपतहसील रोनहाट में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। मृतक की पहचान 75 वर्षीय संत राम गांव नाया पंजोड के रूप में हुई है।
इसके अलावा घायलों में अनिल कुमार पुत्र सोभाराम उम्र 31 वर्ष निवासी गांव कुल्हा (जरवा) व गाड़ी चालक प्रदीप कुमार पुत्र सोभाराम उम्र 29 वर्ष गांव कुल्हा (जरवा) तथा 42 वर्षीय लायक राम पुत्र चंदन सिंह निवासी गांव भापिल (झकांडो) जख्मी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, चार लोग एक अप्लाइड फॉर कार टाटा पंच में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान रोनहाट के ठीक सामने गुमराह- हरिपुरधार रोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए रोनहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन यहां डॉक्टर नही मिला।
जिसके चलते घायलों शिलाई अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक एक व्यक्ति दम तोड़ चुका था। अन्य 3 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने इन्हे प्राथमिक उपचार के बाद शिलाई से पांवटा अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की आगामी जांच शुरू की। एसएचओ शिलाई प्रीतम लालटा ने हादसे की पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group