लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

सिरमौर भाजपा ने नौ दिन में बीस हजार सदस्य बनाने का बनाया रिकार्ड

PARUL | 13 सितंबर 2024 at 12:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष ने राजगुरु किशोरीनाथ को दिलाई भाजपा की सदस्यता

HNN/नाहन

सर्व स्पर्शी भाजपाः सर्वव्यापी भाजपा” स्लोगन के साथ जिला सिरमौर भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार जारी है। जिला में 4 सितंबर को शुरू हुआ भाजपा सदस्यता अभियान घरों के साथ अब मंदिरों और मठों तक पहुंच गया है। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल व जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित दर्जनों भाजपाई प्रमुख शक्ति पीठ काली स्थान मंदिर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के द्वारा रियासत कालीन शक्तिपीठ काली स्थान मंदिर के प्रमुख महंत गुरु किशोरी नाथ की सदस्यता का फार्म भरा। यही नहीं मंदिर में पहुंचे अन्य मंदिर व मठों के प्रमुखों का भी भाजपा सदस्यता में नामांकन किया गया। भाजपा के द्वारा शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के कई मंदिरों और मठों में सदस्यता अभियान चलाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ग़ौरतलब हो कि जिला सिरमौर में 4 सितंबर को सांसद सुरेश कश्यप की उपस्थिति में जिला की भाजपा सदस्यता का अभियान शुरू किया गया था। बड़ी बात तो यह है कि मात्र 9 दिनों में भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वाराकरीब बीस हजार से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। हालांकि जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने पूरे जिला से सवा लाख लगभग भाजपा के नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा हुआ है। बावजूद इसके बनाई गई रणनीति के अनुसार बीस हजार के लगभग सदस्य बनाए जा चुके हैं।


वहीं डॉ॰ राजीव बिंदल ने अनौपचारिक बातचीत के दौरान प्रदेश सरकार पर तीखा निशाना भी साधा। डा राजीव बिंदल ने कहा क प्रदेश में कानून व्यवस् था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आम जनता पर लाठी चार्ज कर प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अपनी मंशा बिल्कुल साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जहां जनता पहले से ही त्रस्त थी वहीं अब लाठी डंडे बरसाकर तानाशाही पर भी उतराई है।वहीं जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि जिला के अधिकतर लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता यानि देश की सुरक्षा इस गारंटी से जिला की जनता अच्छी तरह वाकिफ़ है।


शुक्रवार को चलाए गए सदस्यता कैंपेनिंग में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य।
आरआर शर्मा, सुरेन्द्र सैनी, जिला उपाध्यक्ष तपिंदर, सुरेन्द्र हिन्दुस्तानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्का गर्ग वरिष्ठ भाजपा नेत्री ममता भारद्वाज, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विशाल तोमर, महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री मोना विशाल तोमर, नगर परिषद उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षद अशोक विक्रम, पार्षद विक्रम , वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र अग्रवाल संजय चौहान, नरेन्द्र शर्मा ,नरदेव शर्मा मीना ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]