किसानों ने 200 रुपए किलो लगाया था अदरक का बीज अब बिक रहा 30 से 35 किलोग्राम अदरक
HNN News नाहन
जिला सिरमौर में किसानों की नगदी फसल कहे जाने वाले अदरक की फसल के दाम में इस बार भारी गिरावट के चलते किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। पिछले 6 माह में एक तो कम वर्षा हुई, जिसके चलते अदरक की फसल कम हुई तथा अदरक का साइज भी सही प्रकार से नहीं बन पाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं अब अदरक की खुदाई के समय दामों में भारी गिरावट आई हुई है।
जिसके चलते किसान अपनी अदरक की फसल को कम दामों में बेचने के लिए मजबूर हो गए हैं। बताना जरूरी है कि अदरक को अगर और लेट किया, तो उसमें कीड़ा लगना शुरू हो जाता है जिसके चलते फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ जाता है। बता दें कि इस वर्ष किसानों ने अदरक का बीज 20 हजार से 22 हजार प्रति क्विंटल तक खरीदा था। इन दोनों अदरक का रेट 3500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। किसानों से आढ़ती 30 से 35 प्रति किलो के हिसाब से अदरक की खरीद कर रहे हैं।
पिछले कुछ वर्षों से पाकिस्तान से व्यापार बंद होने के चलते अदरक के दामों में गिरावट आ रही है। वही इस वर्ष किसानों ने अदरक का बीज बहुत महंगा खरीदा था। अब जब अदरक की खुदाई कर बेच रहे हैं, तो अदरक के दाम में भारी गिरावट आई है। आलम यह है कि किसानों को 6 माह अदरक की खेती से ना मेहनत मिल रही है, ना ही बीज के रुपए पूरे हो रहे है। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार किसानों ने भारी मात्रा में अदरक की फसल लगाई थी। मगर इस वर्ष दामों में भारी गिरावट के चलते किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं उत्तर भारत और दक्षिण भारत की मंडियों में भी सिरमौर के अदरक की डिमांड भी कम आ रही है, जिसके चलते दामों में भारी गिरावट चल रही है।
उधर जिला सिरमौर के कृषि उपनिदेशक राजकुमार ने बताया कि इस वर्ष कम बारिश के चलते फसल कम हुई है। साथ ही अदरक के दाम में भी काफी गिरावट आई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अदरक का रेट किसानों को सही मिल पाए।
HNN News नाह
HNN News नाहन
किसानों ने 200 रुपए किलो लगाया था अदरक का बीज अब बिक रहा 30 से 35 किलोग्राम अदरकसिरमौर में किसानों की नगदी फसल कहे जाने वाले अदरक की फसल के दाम में इस बार भारी गिरावट के चलते किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। पिछले 6 माह में एक तो कम वर्षा हुई, जिसके चलते अदरक की फसल कम हुई तथा अदरक का साइज भी सही प्रकार से नहीं बन पाया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group