HNN/ नाहन
स्टेट इलेक्शन कमीशन के द्वारा पंचायती राज बाय इलेक्शन के चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। जिला सिरमौर की 9 पंचायतों में रिक्त हुए प्रधान, उप प्रधान सहित वार्ड मेंबरों के पद चुनाव के माध्यम से भरे जाने हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार विकासखंड पांवटा साहिब की बद्रीपुर पंचायत में खाली हुए (अ.पि.व) प्रधान पद तथा मुगला वाला करतारपुर पंचायत के अनारक्षित उप प्रधान पद हेतु चुनाव करवाए जाएंगे।
वही, राजगढ़ विकासखंड की थैना बसोतरी पंचायत में प्रधान पद (अनुसूचित जाति) के लिए चुनाव होंगे।
इसी प्रकार विकासखंड तिलोर धार की गुद्धि मानपुर पंचायत में खाली हुए वार्ड नंबर 4 के लिए उपचुनाव होगा। यह पद महिला आरक्षित है। तिलोर धार विकासखंड की पोका तथा माशू पंचायत के क्रमश वार्ड नंबर 6 तथा वार्ड नंबर 3 के लिए वार्ड मेंबर चुने जाने हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इनमें पोका पंचायत का वार्ड 6 महिला आरक्षित है तथा माशू पंचायत का वार्ड नंबर 3 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। संगड़ाह उपमंडल की टिकरी डसाकना पंचायत के अनारक्षित वार्ड 5 के लिए मेंबर हेतु उपचुनाव होगा। विकासखंड नाहन की क्यारी पंचायत में वार्ड नंबर 3 के लिए महिला आरक्षित वार्ड मेंबर हेतु बाय इलेक्शन करवाया जाएगा।
शिलाई विकासखंड की बांदली पंचायत के अनुसूचित जाति अनारक्षित वार्ड नंबर 6 के वार्ड मेंबर के खाली हुए पद हेतु चुनाव संपन्न होंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार नॉमिनेशन हेतु 25, 26 और 27 जुलाई सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक का समय रखा गया है। 28 जुलाई को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच होगी। जारी अधिसूचना के अनुसार 30 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय रखा गया है।
जो प्रत्याशी भारी इलेक्शन हेतु मैदान में फाइनल किए जाएंगे उसी दिन उनको उनका चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया जाएगा। 10 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक पोलिंग का समय रखा गया है। चुनाव संपन्न होते ही 10 अगस्त को ही चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
खबर की पुष्टि जिला पंचायत अधिकारी सिरमौर अंचित डोगरा के द्वारा की गई है। बता दें कि जिला सिरमौर में सात विकासखंड के अंतर्गत कुल 259 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें सबसे अधिक 55 पंचायतें पांवटा साहिब उपमंडल के तहत आती हैं। दूसरे नंबर पर संगड़ाह विकासखंड है जिसमें 44 पंचायतें हैं।
राजगढ़ मंडल के अंतर्गत 33, पच्छाद में 34, शिलाई उपमंडल के तहत 35 तथा नाहन विकासखंड के अंतर्गत 35 पंचायतें आती हैं। 10 अगस्त को संपन्न होने वाले पंचायती राज उपचुनाव के लिए स्टेट इलेक्शन कमिश्नर अनिल खाची के द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group