लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर कांग्रेस ने राष्ट्रपति से योगी सरकार को बर्खास्त करने की करी मांग

PRIYANKA THAKUR | 6 अक्तूबर 2021 at 2:01 pm

सड़कों पर उतर किया उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

HNN / नाहन

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी कांड को लेकर जहां पूरे देश-प्रदेश में अन्य दलों सहित कांग्रेस भी उग्र है। वही, आज जिला सिरमौर कांग्रेस ने योगी सरकार को इस घटना के लिए जिम्मेदार माना है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर ने इसे देश की सबसे बड़ी शर्मनाक घटना करार दिया है। जिला सिरमौर कांग्रेस के द्वारा लखीमपुर खीरी कांड को लेकर शहर में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कांग्रेस भवन से डीसी ऑफिस तक किए गए इस प्रदर्शन में रेणुका जी विधायक विनय कुमार, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी, पूर्व विधायक पांवटा साहिब किरनेश जंग, मंडल अध्यक्ष नाहन कांग्रेस ज्ञान चंद, जिला कांग्रेस महासचिव नरेंद्र तोमर, नैन सिंह जिला सिरमौर एनएसयूआई अध्यक्ष विपुल शर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उपमा धीमान, नाहन महिला कांग्रेस अध्यक्ष बिल्किश बेगम, एस सी सेल जिला अध्यक्ष गुरुदयाल सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

प्रदर्शन के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार हिटलर शाही पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत निहत्थे किसानों पर राज्य गृह मंत्री के बेटे के द्वारा गाड़ी चढ़ाई गई। यही नहीं निहत्थे किसानों पर गोलियां भी चलाई गई। जिसमें किसानों की मौत भी हुई है। उन्होंने इसे देश की सबसे बड़ी शर्मनाक घटना करार देते हुए राष्ट्रपति से योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग करी है।

तो वही प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी ने इस जगनीय कांड की तुलना जालियांवाला बाग गोलीकांड से करते हुए शर्मनाक घटना करार दिया है। इस प्रदर्शन में शामिल रहे रेणुका जी के विधायक विनय कुमार तथा पांवटा साहिब के पूर्व विधायक किरनेश जंग ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से अपना प्रदर्शन कर रहे थे। मगर योगी सरकार ने उनकी आवाज दबाने के लिए एक जघन्य अपराध को जन्म दिया। वहीं जिला सिरमौर कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को असंवैधानिक करार देते हुए लखीमपुर की घटना को नरसंहार करार दिया है।

जिला सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ना केवल लखीमपुर खीरी बल्कि पूरे यूपी में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर गृहमंत्री अमित शाह तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मूक दर्शक बने हुए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी हुए कहा कि जिस प्रकार किसानों के साथ अत्याचार किया जा रहा है कांग्रेस उसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। आंदोलन को दबाने के लिए भाजपा की मोदी सरकार जितने मर्जी अत्याचार कर ले मगर जीत सच की ही होनी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]