लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए इस दिन यहां होंगे साक्षात्कार

Ankita | 3 मार्च 2023 at 3:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

मैसर्ज एस.आई.एस. इंडिया लि. शाहतलाई द्वारा स्क्योरिटी गार्ड और सुपरवाईजर के 100 पदों पर नियुक्ति की जानी है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इन भर्तियों के लिए उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ और संगड़ाह में भर्ती शिविर आयोजित किये जाएंगे, जहां पर साक्षात्कार के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्तियां होंगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़ में भर्ती हेतु 6 मार्च और उप-रोजगार कार्यालय संगड़ाह में भर्ती हेतु 7 मार्च 2023 को भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्क्योरिटी गार्ड (सुरक्षा जवान) एवं सुपरवाईजर के पद हेतु शारीरिक मापदंड व लंबाई 168 से.मी., सीना 80-85 सें.मी., उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच, जबकि वजन 56 किलोग्राम से ज्यादा और 90 किलोग्राम से कम तथा शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पूर्व प्रशिक्षण के लिए रीजनल प्रशिक्षण केन्द्र झबोला, बिलासपुर भेजा जाएगा। पात्र इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार के समय अपने 2 पासपोर्ट साईज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, अपने बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं। सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार स्थल पर रिपोर्ट करना सुनिश्चित बनाएं।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष न. 01702-222274 पर संपर्क कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]