नाहन
प्रशासन और सैनिक कल्याण बोर्ड ने सभी औपचारिकताएं की पूरी, बुधवार को सैनिक सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
शहीद का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेगा
रविवार को सिक्किम में हुए भूस्खलन में शहीद हुए लॉस नायक मनीष ठाकुर का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव बड़ा बन पहुंचेगा। सैनिक कल्याण बोर्ड और जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बागडोगरा से रवाना होकर चंडीगढ़ पहुंचेगा पार्थिव शरीर
सैनिक सूत्रों के अनुसार, शहीद का पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर तीन बजे बागडोगरा एयरपोर्ट से रवाना होगा। चूंकि एक अन्य शहीद का पार्थिव शरीर बरेली में उतरेगा, इसलिए मनीष ठाकुर की पार्थिव देह बरेली होते हुए मंगलवार रात करीब 9 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेगी।
चंडीगढ़ कमांड में रहेगा रात्रि विश्राम, सुबह गांव के लिए रवाना होगा
मेजर दीपक धवन, उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड ने बताया कि पार्थिव शरीर को रात्रि विश्राम के लिए चंडीगढ़ कमांड में रखा जाएगा। बुधवार सुबह सैन्य स्कॉट के साथ पार्थिव शरीर नाहन होते हुए उनके गांव लाया जाएगा।
बड़े बन गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी
उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार को लेकर जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से राहत राशि और सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से अंतिम संस्कार की राशि तय कर दी गई है। बुधवार को शहीद मनीष ठाकुर का अंतिम संस्कार उनके गांव बड़ा बन में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group