HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया गया साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, उक्त महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है परंतु बताया जा रहा है कि महिला झारखंड की निवासी है और उसका पति कबाड़ी का काम करता है। महिला की मृत्यु कैसे हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। लिहाजा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सब्जी मंडी के पास बनी आश्रय गौशाला के समीप कुछ लोगों ने एक महिला का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो पाया गया कि मृतक महिला के शरीर पर कई निशान थे। बताया तो यह भी जा रहा है कि महिला पिछले 3 दिनों से लापता चल रही थी।
उधर, डीएसपी हेड क्वार्टर सोलन सन्तोष शर्मा ने कहा कि एक महिला का शव बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि महिला की मौत के क्या कारण है इसको लेकर जांच की जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





