लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्री रेणुका जी भाजपा मंडल के अध्यक्ष की कांग्रेसी विधायक से नजदीकियों का हुआ खुलासा

SAPNA THAKUR | 2 अक्तूबर 2022 at 2:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र सीट पर कांग्रेसी विधायक की जीत में भाजपा नेताओं का सहयोग चर्चा का विषय बन गया है। कूटनीति के माहिर माने जाने वाले विनय कुमार और भाजपा मंडल अध्यक्ष की नज़दीकियां जग जाहिर होने लग पड़ी है। बता दें कि हाल ही में बिरला क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक विनय कुमार का चुनावी कार्यक्रम था।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ना केवल कुर्सी पर बैठे हुए नजर आए बल्कि एक दूसरे के साथ गले में बाहें डाल कर बेस्ट ऑफ लक बोलते हुए भी नजर आए। जानकारी तो यह भी है कि भाजपा के कई ऐसे नेता हैं जो विनय कुमार के काफी नजदीक माने जा रहे हैं। जिनमें संभावित प्रत्याशी नारायण सिंह का नाम भी चर्चा में चल रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आम जनता में यह चर्चा भी खास है कि नारायण सिंह को भाजपा से टिकट दिलवाने के लिए विशेष लाबिंग भी करवाई जा रही है। मजे की बात तो यह है कि इस विधानसभा क्षेत्र को भाजपा ने एक बार भी चुनौती नहीं माना है। इसकी पुष्टि इस बात से भी हो जाती है क्योंकि इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे बलबीर चौहान को सरकार ने किसी भी बोर्ड अथवा निगम में जगह नहीं दी।

बावजूद इसके बलबीर चौहान पूरे साढ़े 4 वर्षों में क्षेत्र की जनता के बीच में उनकी समस्याओं और विकास को लेकर डटे रहे। यहां यह भी जान लेना जरूरी है कि यदि कुछ कथित क्षेत्र से बाहर के भाजपाइयों के द्वारा हृदय राम को 2017 के चुनाव में आजाद उम्मीदवार उतरने के लिए उकसाया ना जाता तो निश्चित ही बलवीर चौहान बड़े मार्जन के साथ जीत हासिल करते।

यही नहीं विनय कुमार यह भी अच्छी तरह जानते हैं इस बार बलबीर चौहान की स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है। ऐसे में उन्होंने भाजपा मंडल में सेंधमारी करते हुए सगे संबंधी नारायण सिंह को भाजपा प्रत्याशी के रूप में चर्चित करवा दिया है। इस नाम की चर्चा में कुछ बड़े भाजपा नेताओं का भी हाथ माना जा रहा है।

ऐसे में यह तो बिल्कुल साफ है कि यदि नारायण सिंह को टिकट मिलता है तो विनय कुमार बहुत बड़े मार्जन के साथ जीत हासिल करेंगे। यही नहीं भाजपा के प्रमुख चेहरे किसी भी सूरत में प्रत्यक्ष रूप से नारायण सिंह को फेवर नहीं देंगे।

बरहाल बलबीर चौहान को यदि इस बार टिकट नहीं मिलता है तो निश्चित रूप से ना केवल भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा बल्कि एक बड़ी बगावत का भी ऐलान हो सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]