HNN/ शिमला
एक बार फिर वीकेंड पर सैलानियों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। बाहरी राज्यों दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब सहित उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से हजारों की तादाद में सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। खास तौर पर वीकेंड के चलते बाहरी राज्यों के सैलानी हिल्स क्वीन शिमला सहित पर्यटन नगरी मनाली, कसौली, डलहौजी, धर्मशाला सहित अन्य पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे है।
मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों गर्मी का प्रकोप बढ़ने लग पड़ा है ऐसे में सैलानी बड़ी तादाद में वीकेंड पर अपनी थकान मिटाने और सुकून के पल बिताने पहाड़ों में पहुंच रहे हैं। पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी भी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। हिल्स क्वीन शिमला की बात करें तो यहां सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सैलानी साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी और नारकंडा का भी रुख कर रहे हैं। इसके अलावा पर्यटन नगरी मनाली में भी सैलानियों की अच्छी खासी आवाजाही देखने को मिली। इसके अलावा सैलानी लाहौल घाटी में भी दस्तक दे रहे हैं। तकरीबन ढाई माह बाद अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू होकर सैलानियों ने लाहौल में दस्तक दी।
सैलानी बड़ी संख्या में अटल टनल होकर बर्फ से लकदक वादियों के दीदार के लिए लाहौल घाटी पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर सैलानियों की बढ़ती आवाजाही को देख होटल कारोबारियों के भी चेहरे पर रौनक लौट आई है। प्रदेश के होटलों में अच्छी खासी ऑक्युपेंसी चल रही है जिससे होटल कारोबारी बेहद खुश हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





