HNN/ काँगड़ा
परागपुर से दिव्य हिमाचल संवाददाता संजय शर्मा के आकस्मिक निधन पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक रवि वर्मा, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी विनय शर्मा, मीडिया कॉडिनेटर विश्व चक्षु तथा कार्यालय के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। संजय शर्मा का आज परागपुर में अपने आवास पर निधन हो गया था।
वे 44 वर्ष के थे। रात के समय संजय शर्मा को छाती में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद परिजन उनको देहरा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group