हिमाचल नाऊ न्यूज़ शिमला
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने यह नियुक्ति हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद की है।
न्यायमूर्ति ठाकुर बिलासपुर जिले की घुमारवीं तहसील के लंजाटा गांव से संबंध रखते हैं और एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद परिवार से आते हैं। इनके पिता, श्री नारायण सिंह स्वामी, हिमाचल विधानसभा में विधायक रह चुके हैं, जबकि इनकी माता, गुरदेवी ठाकुर, एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुई हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
न्यायमूर्ति ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी और बीजेएमसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और उसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएलएम की डिग्री हासिल की। वर्ष 1990 में हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकन के बाद, उन्होंने हाई कोर्ट और अन्य न्यायिक संस्थानों में राजस्व, दीवानी, आपराधिक, संवैधानिक, सेवा, मध्यस्थता और कर से संबंधित विभिन्न मामलों में वकालत की।
उन्होंने सहायक महाधिवक्ता, अतिरिक्त महाधिवक्ता और भारत सरकार के वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
उन्हें 12 अप्रैल, 2016 को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इसके बाद से वे न्यायिक सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group