लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लठियाणी-मंदली पुल की मेक असाइनमेंट हुई तय- वीरेन्द्र कंवर

SAPNA THAKUR | 7 अक्तूबर 2021 at 12:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

लठियाणी-मंदली पुल के निर्माण को लेकर जारी प्रक्रिया एक कदम और आगे बढ़ गई है। इस पुल के मेक- असाइनमेंट को फाईनल कर दिया गया है। यह जानकारी ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने देते हुए बताया कि असाइनमेंट को फाईनल कर दिया गया है। इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल नोर्थ और हिमाचल प्रदेश नेशनल हाईवे के चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारियों के बीच बैठक में असाइनमेंट को अंतिम रुप दिया गया।

लठियाणी-मंदली पुल के लिए दो प्रस्तावित असाइनमेंट में से एक को अंतिम रुप से स्वीकार कर लिया गया हैं। उन्होंने बताया कि लठियाणी-मंदली पुल के लिए इसके बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि लठियाणी एवं अंदरौली क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में यह पुल मील का पत्थर साबित होगा। पुल तक पहुंचने के लिए दोनों छोर पर लगभग छह किमी लंबा एप्रोच रोड भी तैयार किया जाएगा, जिसके लिए भूमि अधिग्रहित की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुल, भूमि अधिग्रहण तथा अप्रोच रोड बनाने की इस परियोजना पर कुल मिलाकर 200 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि ऊना-बीहड़ू सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जा चुका है तथा अब यहां पर वर्षा शालिकाएं, शौचालय व अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि मंदली में पर्यटकों के लिए आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। अंदरौली में गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं का ट्रायल सफल रहा है तथा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं जुटाई जा रही हैं।

इसी तर्ज पर पुल के दूसरे छोर पर यानी लठियाणी की ओर भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। चंडीगढ़ व पंजाब के साथ सटा होने के चलते ऊना जिला का कुटलैहड़ विस क्षेत्र वीकेंड पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बन कर उभर रहा है। क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी तो इससे यहां की आर्थिकी भी मजबूत होगी तो वहीं लठियाणी और मंदली के बीच का फासला भी कम हो जाएगा, जिससे हमीरपुर की ओर जाने वाले यात्रियों का समय भी बचेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें