रूस की ओर से यूक्रेन पर जारी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश तेज कर दी है। रोमानिया के रास्ते से इन सभी को देश वापस लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया के एक विमान ने रूस के आक्रमण के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वतन लाने के लिए रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के लिए शनिवार सुबह मुंबई हवाई अड्डे से उड़ान भरी, जो रोमानिया के बुखारेस्ट शहर पहुंच चुकी है।
छात्रों को लेकर एअर इंडिया की यह फ्लाइट रोमानिया के बुखारेस्ट से उड़ान भर चुकी है, अब फ्लाइट के शाम करीब 6.30 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने की संभावना है। वही , इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट भी रोमानिया के लिए रवाना हो चुकी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





