लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने का ऐलान- 30 देशों ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन सहित….

SAPNA THAKUR | 26 फ़रवरी 2022 at 11:15 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

रूस लगातार यूक्रेन पर हमले किए जा रहा है जिससे अब तक कई नागरिकों सहित सैनिक अपनी जान गवां चुके हैं। ऐसे में अब एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जी हां, यूरोपीय देशों के संघ- ईयू ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है जिससे रूस को आगे आर्थिक और कूटनीतिक तौर पर बड़ा नुक्सान होने की संभावना है।

अमेरिका की ओर से प्रतिबंधों के ऐलान के बाद अब तक कुल 30 देश पुतिन और रूसी व्यापारियों-रईसों के खिलाफ प्रतिबंध लगा चुके हैं। इनमें यूरोपियन यूनियन (ईयू) के सभी 27 सदस्य देश- ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, हंगरी, पोलैंड, रोमानिया, स्वीडन शामिल हैं।

इसके अलावा ब्रिटेन और कनाडा दो और देश हैं, जिन्होंने रूस और पुतिन पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका और ईयू की तरफ से जो प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनके तहत पुतिन और उनके अफसरों की अमेरिका, ईयू, ब्रिटेन और कनाडा में स्थापित संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा। अमेरिका में तो प्रतिबंधित लिस्ट में शामिल लोगों के सफर करने तक पर भी बैन होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]